{"_id":"66f92dbc5c21e6f2980672fd","slug":"woman-dies-after-falling-from-moving-motorcycle-deceased-was-walking-towards-anadara-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2159729-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: चलती मोटरसाइकिल से गिरी महिला की हुई मौत, मायके जा रही थी…तभी हुआ हादसा; परिजन का रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: चलती मोटरसाइकिल से गिरी महिला की हुई मौत, मायके जा रही थी…तभी हुआ हादसा; परिजन का रोकर बुरा हाल
Sun, 29 Sep 2024 05:14 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:14 PM IST
सार
Sirohi: सिरोही के चनार मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां अपने बेटे के साथ मायके जा रही महिल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड-रेवदर मार्ग पर आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत चनार मोड़ पर अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से मायके अनादरा जा रही महिला गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल आबूरोड के आकराभट्टा सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गिरकर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ यहां पहुंचे। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार लुनियापुरा, आबूरोड निवासी श्रीमति सीता (40) पत्नी राजेश कुमार प्रजापत रविवार को मोटरसाइकिल पर अपने बेटे के साथ अनादरा अपने मायके जा रही थी। चनार बोर्ड के समीप घुमावदार मोड़ पर मोटरसाइकिल पर बैठी सीता का अचानक संतुलन बिगड़ गया तथा वह चलती बाइक से नीचे गिर गई, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल आबूरोड आकराभट्टा सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्वच्छता अभियान के तहत पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान
उधर, रविवार को पुलिसकर्मियों द्वारा जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए थानों, चौकियों पुलिस अधीक्षक कार्यालय, समस्त वृताधिकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन में साफ-सफाई कर अभियान में अपनी भागेदारी निभाई गई। इस दौरान आबूरोड रीको थाना, शहर पुलिस थाना एवं सदर पुलिस थाना में पुलिसकर्मियों द्वारा सफाई कार्य के बाद आसपास के लोगों को भी अपने आसपास में सफाई रखने एवं घरों व प्रतिष्ठानों का कचरा सड़क पर नहीं फैंकने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिसकर्मियों का सफाई के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।