{"_id":"67bdcb53af670f793202ccbe","slug":"wanted-accused-arrested-in-case-of-attempt-to-murder-scooter-rider-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2665922-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: स्कूटी सवार व्यक्ति की हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: स्कूटी सवार व्यक्ति की हत्या के प्रयास मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Tue, 25 Feb 2025 07:34 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:34 PM IST
सार
स्कूटी सवार व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया था। मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड शहर पुलिस द्वारा एक पखवाड़े पूर्व स्कूटी सवार व्यक्ति की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गया था तथा पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी हरचंद देवासी की अगुवाई में गठित टीम द्वारा कारीगर मोहल्ला, गांधीनगर, आबूरोड, पुलिस थाना आबूरोड शहर निवासी आन्नद उर्फ अन्नू पुत्र इन्द्रराज बैरवा को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व इस मामले में 10 फरवरी 2025 को वारदात में सम्मिलित इन्द्रराज व ललित कुमार को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया था। जो अभी जेल की सजा भुगत रहा है। कार्रवाई में आबूरोड शहर पुलिस थाना के उपनिरीक्षक भगवानराम, कांस्टेबल राजूराम एवं चालक जितेंद्र सिंह सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
स्कूटी सवार पर घात लगाकर किया था जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में गत छह फरवरी 2025 को शिवाजी कॉलोनी, गांधीनगर, आबूरोड निवासी विष्णू कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह तथा उसका भाई गोविन्द रोजाना की तरह मानपुर गैराज पर जाने के लिए स्कूटी लेकर रवाना हुए थे। उस दौरान रास्ते में घात लगाकर पूर्ण तैयारी के साथ जान से मारने की नियत से इन्द्राज पार्वती, ललित एवं सुमित ने उसके भाई एवं उस पर हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन
अफीम के दूध का सप्लायर को किया गिरफ्तार
उधर, रोहिड़ा पुलिस थानाधिकारी माया पंडित की टीम के द्वारा 10 जनवरी 2025 को उदयपुर से पिंडवाड़ा हाइवे पर दौराने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कार में सवार दो आरोपियों द्वारा 840 ग्राम अफीम के दूध का परिवहन करते पाए जाने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कचुमरा, पुलिस थाना निकुम्भ, जिला चितौडगढ़, राजस्थान निवासी भैरू सिंह पुत्र प्रभुदान चारण को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में रोहिड़ा थाना के हेड कॉन्स्टेबल रोहिताश कुमार, कांस्टेबल रामलाल, कानाराम और अमन कुमार सम्मिलित रहे।