फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News 95% discount on e-Ravana challans on timely payment under Amnesty Scheme know what is plan

Sirohi News: एमनेस्टी योजना में समय पर भुगतान करने पर ई-रवन्ना चालानों पर मिलेगी 95 % छूट, जानिए क्या है प्लान

Wed, 05 Mar 2025 06:07 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 06:07 PM IST
सार

एमनेस्टी योजना में समय पर भुगतान करने पर ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ये पूरी योजना क्या है, जानने के लिए पढ़ें...

विज्ञापन
Sirohi News 95% discount on e-Ravana challans on timely payment under Amnesty Scheme know what is plan
सिरोही जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा वाहन चालकों के लिए एमनेस्टी योजना शुरू की गई है। इसमें समय पर भुगतान करने पर वाहन मालिकों को ई-रवन्ना चालानों पर 95 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही खुर्द-बुर्द और भंगार वाहनों के बकाया टैक्स तथा पेनाल्टी में संपूर्ण छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है।

विज्ञापन


सिरोही जिला परिवहन अधिकारी आरपी वैष्णव ने बताया कि ई-रवन्ना चालानों में प्रति ट्रिप (फेरे) 250 रुपये और अधिक भार के 50 प्रति टन के लिए जाएंगे। एमनेस्टी योजना 2025 के तहत वाहन स्वामियों को ई-रवन्ना में 95 प्रतिशत छूट दी जा रही है। वाहन मालिक ई-रवन्ना चालानों का समय पर भुगतान कर बकाया चालानों का निस्तारण योजनान्तर्गत करवा सकते हैं। वैष्णव के अनुसार, प्रकार भार वाहनों का वित्तीय वर्ष 2025-26 कर अग्रिम कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। निर्धारित तिथि तक टैक्स जमा करवाए। इसके बाद जमा नहीं करवाने वाले वाहनों को जब्त करने की कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन


1742 चालानों से 55 लाख रुपये की हुई राजस्व आय
वैष्णव के अनुसार, जिला परिवहन कार्यालय सिरोही को वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित लक्ष्य को प्राप्ति करने के लिए कार्यालय के अधीन कार्यरत तीनों उड़न दस्तों को सिरोही-पाली और सिरोही-रेवदर मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाकर बकाया कर वसूली एवं मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरुद्व प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पाबंद किया गया है। मार्च 2025 में (एक से चार तारीख) तक उड़न दस्तों द्वारा विभिन्न अपराधकारित वाले वाहनों के विरुद्व कुल 1742 चालान बनाकर 55 लाख का राजस्व प्राप्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed