{"_id":"67d59c13387e1eb1b30ae79c","slug":"two-youths-returning-home-on-a-motorcycle-were-beaten-with-sticks-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2728710-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर हमला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बाइक से घर लौट रहे दो युवकों पर हमला, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Sat, 15 Mar 2025 09:40 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:40 PM IST
सार
रास्ते में पेड़ लगाकर रास्ता रोक दिया गया था, जिसे हटाने के दौरान कालू गरासिया और हरीश गरासिया से झड़प हो गई। आरोपियों ने लकड़ी से मारपीट कर मोंटू को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस थाना आबूरोड सदर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आबूरोड सदर पुलिस थानांतर्गत फतेहपुरा गांव के समीप बीती देर शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी एवं आबूरोड सदर पुलिस सीआई दर्शन सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल आबूरोड सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है, वहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। उधर, मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए हैं। पुलिस अधिकारियों की लगातार समझाईश के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। इससे परिजनों ने शव नहीं लिया। उधर, पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें गठित कर भेजी गई हैं।
पुलिस के अनुसार सिबलियाफली, चंडेला, पुलिस थाना आबूरोड जिला सिरोही निवासी मोंटू एवं पिंटू मोटरसाइकिल से सकोड़ा गांव में आयोजित होली कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। वे शाम को गांव से करीब सात किलोमीटर पूर्व पहुंचे थे। उस दौरान वहां पर पेड़ लगाकर रास्ता रोक रखा गया था। जैसे ही मोंटू एवं पिंटू इसे हटाने लगे तो उस दौरान फतेहपुरा, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी मोटरसाइकिल सवार कालू पुत्र शांता गरासिया एवं हरीश पुत्र देवा गरासिया वहां आए। आरोपियों ने मोंटू एवं पिंटू को रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में नोंकझोंक के बाद आरोपियों ने पास के खेत से लकड़ियां लेकर मारना शुरू कर दिया। इस घटना में मोंटू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिंटू को आबूरोड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही शव लेने पर अड़े परिजन
इस मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों एवं रिश्तेदारों में रोष व्याप्त हो गया। काफी संख्या में ये लोग गिरवर चौकी के आसपास जमा हो गए तथा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव लेने पर अड़ गए। हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी लगातार समझाईश की गई, लेकिन वे नहीं माने। इससे शव मोर्चरी में ही पड़ा रहा। उधर, पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जगह-जगह दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।