{"_id":"664c6e5edd640e0dd20eac9c","slug":"sirohi-news-woman-robbed-of-mobile-phone-at-knifepoint-accused-arrested-five-days-after-the-incident-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: खाना खाकर घूमने निकली महिला को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटा, पांच दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: खाना खाकर घूमने निकली महिला को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटा, पांच दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 21 May 2024 03:20 PM IST
सार
जिले के सरूपगंज में पांच दिन पहले चाकू दिखाकर महिला से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार 17 मई को महिला शाम का खाना खाकर पैदल घूमने निकली थी तभी यह वारदात हुई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही की सरूपगंज थाना पुलिस ने 5 दिन पहले पैदल घर जा रही महिला को चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की वारदात का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला खाना खाकर घर के आसपास पैदल घूमने निकली थी तभी बाइक पर आए आरोपी ने चाकू की नोंक पर महिला से मोबाइल छिन लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम ने सुंदर पुत्र जुमाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है। मामले में वीना अग्रवाल पत्नी चरण अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 17 मई 2024 की देर शाम वह खाना खाकर पैदल घूम रही थी तभी पीछे से मोटर साइकिल पर आए दो अज्ञात लोगों में से एक ने चाकू दिखाकर उसके हाथ से जबरदस्ती मोबाइल लूटकर भाग गए थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन