फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Vehicles without high security number plates will be fined

Sirohi News: अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं तो देना होगा पांच हजार रुपये जुर्माना, जानें कैसे करें आवेदन

Mon, 29 Apr 2024 10:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Apr 2024 10:14 PM IST
सार

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट 30 जून के बाद एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों पर अनिवार्य रूप से लगानी होगी। 

विज्ञापन
Sirohi News: Vehicles without high security number plates will be fined
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने 30 जून के बाद एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता लागू की है। इसकी अह्वेलना करने वाले वाहन चालकों को पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा।

विज्ञापन


जिला परिवहन अधिकारी रजनीश विद्यार्थी ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के इस निर्णय के बाद अब एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता रहेगी। इसके लिए संबंधित वाहन चालक 30 जून 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। 
विज्ञापन


30 जून 2024 के बाद वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं होने पर पहली बार पांच हजार रुपये तथा दूसरी बार 10 हजार रुपये जुर्माना चुकाना होगा। इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट बिना वाहनों की कार्यालय में किसी प्रकार का कार्य संपादित नहीं किया जाएगा। एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों की हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के लिए https://www.siam.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति दूसरे जिले का रहने वाला है तो वो भी अपने नजदीकी एजेंसी से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवा सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने नजदीकी ऐजेंसी का चयन करेंगे। पोर्टल पर आवेदक अपनी सुविधा अनुसार समय और तारीख चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed