फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Tufan vehicle going in the wrong direction collides with a tanker, 7 killed, 18 injured

Sirohi News : गलत दिशा में जा रही तूफान गाड़ी टैंकर से भिड़ी, भीषण सड़क हादसे में सात की मौत, 18 घायल

Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:04 AM IST
सार

उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर कैटल पुलिया के पास हुए भयानक हादसे में गलत दिशा से आ रही तूफान गाड़ी की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत होने का समाचार है। 18 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पिंडवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Sirohi News: Tufan vehicle going in the wrong direction collides with a tanker, 7 killed, 18 injured
गलत दिशा में जा रही गाड़ी टैंकर से भिड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर कैटल पुलिया के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतकों के शवों को भी मोर्चरी में रखवाया गया है। कार में सवार लोग मजदूरी के लिए पाली के नाकोड़ा मंदिर जा रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार तूफान गाड़ी में सवार सभी लोग उगनासार, उदयपुर से सिरोही होते हुए पाली के नाकोड़ा मंदिर में मजदूरी के लिए जा रहे थे इसी दौरान पिंडवाड़ा थानांतर्गत कैटल पुलिया के पास गलत दिशा में जा रही तूफान की सामने से आ रहे टैंकर से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दुर्घटना के बाद तूफान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा डीवाईएसपी भंवरलाल चौधरी एवं थानाधिकारी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त तूफान में फंसे लोगों को खासी मशक्कत के बाद निकालकर तत्काल पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए हैं, गाड़ी में 29 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सिरोही से पिंड़वाडा की तरफ जाने के लिए पिंडवाड़ा हाईवे पर चढ़ना पड़ता है, यहां से एक-डेढ़ किलोमीटर दूरी पर एक कट है। यह तूफान गाड़ी कट से टर्न लेकर गलत दिशा में आ रही थी, जिससे सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई और यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed