{"_id":"662e2bd8948eddbfb403712f","slug":"sirohi-news-neet-ug-exam-participants-will-get-accommodation-facility-from-swarnakar-relief-fund-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: स्वर्णकार संघ की पहल; NEET UG एग्जाम के प्रतिभागियों को रिलीफ फंड से मिलेगी रहने-ठहरने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: स्वर्णकार संघ की पहल; NEET UG एग्जाम के प्रतिभागियों को रिलीफ फंड से मिलेगी रहने-ठहरने की सुविधा
Sun, 28 Apr 2024 04:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:29 PM IST
सार
स्वर्णकार रिलीफ फंड ने प्रतिभागियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पहल की है। इस सुविधा के लिए प्रतियोगियों को एक दिन पहले अपने बारे में सूचना देनी होगी।
विज्ञापन
NEET UG एग्जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी पांच मई को होने वाले NEET UG एग्जाम के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले समाज के प्रतिभागियों को निशुल्क: आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए स्वर्णकार रिलीफ फंड संगठन आगे आया है। संगठन ने इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
स्वर्णकार रिलीफ फंड अध्यक्ष ललित कुमार सोनी ने बताया कि इस परीक्षा में लाखों प्रतिभागी सम्मिलित होते हैं। उन्हें आवास और भोजन सुविधा के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए स्वर्णकार रिलीफ फंड से परीक्षा में सम्मिलित होने दूसरे जिलों में जाने वाले समाज के प्रतिभागियों को रीट के बाद NEET UG एग्जाम में भोजन और आवास की निशुल्क: सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस सुविधा के लिए प्रतिभागियों को एक दिन पहले अपने बारे में सूचना देनी होगी।
विज्ञापन