{"_id":"662db39c8b25ed5d5e013aa6","slug":"sirohi-news-more-than-half-dozen-people-injured-the-young-man-by-beating-him-with-sticks-and-rods-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी और डंडों से मारपीट कर युवक को किया घायल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी और डंडों से मारपीट कर युवक को किया घायल, केस दर्ज
Sun, 28 Apr 2024 07:55 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Apr 2024 07:55 AM IST
सार
युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिले के आबूरोड सदर थानांतर्गत आकरा भट्टा में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी और डंडों से मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया। मामले में पीड़ित द्वारा आबूरोड सदर पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
आकराभट्टा आबूरोड निवासी ओमप्रकाश पुत्र ढकलाराम बंजारा ने आबूरोड सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वह अपने घर बैठा था। तभी उसके मोबाइल पर माधूराम का फोन आया और उसे बातचीत करने के लिए दुकान बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो मंगाराम पुत्र जिभाजी, यूपेन्द्र पुत्र मंगाराम, अनन्त, मंगाराम, गोपी, मगाराम एवं अन्य लोग लाठी, डंडे, सरिए और गेती फावड़ा लिए खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ हथियारों से मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने अपने भाई जितेन्द्र को कॉल कर बुलाया। जिसके बाद जितेंद और अन्य लोगों ने जैसे-तैसे उसे छुड़ाया।
विज्ञापन