{"_id":"662dc7f4ced1b6ab1e00ed09","slug":"sirohi-news-factory-manufacturing-meth-drugs-exposed-drugs-worth-rs-50-crore-seized-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मैथ ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 50 करोड़ का ड्रग्स और 60 किलो रॉ मटेरियल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मैथ ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, 50 करोड़ का ड्रग्स और 60 किलो रॉ मटेरियल बरामद
Sun, 28 Apr 2024 09:22 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:22 AM IST
सार
यह खेप गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पहुंचाने के लिए तैयार की गई थी। जब्त ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिला पुलिस, एटीएस गुजरात और एनसीबी जोधपुर की संयुक्त कारवाई करते हुए कैलाशनगर थाना हल्का क्षेत्र के लोटीवाडा बडा में मैथ ड्रग्स बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया। फैक्टरी से 50 करोड़ का 12 किलो मैथ ड्रग्स और 60 किलो ग्राम (सेमी प्रोससेड मैथ) जब्त किया गया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन पर एटीएस गुजरात और एनसीबी जोधपुर ने पुलिस थाना कैलाशनगर के हल्का क्षेत्र के गांव लोटीवाडा बडा में दबिश दी गई। टीम द्वारा रगाराम मेघवाल के खेत में मैथ ड्रग्स बनाने की गुप्त फैक्टरी का खुलासा कर दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 12 किलो मैथ ड्रग्स जब्त किया, साथ ही करीब 60 किलो लिक्विड फॉर्म में सेमी प्रोससेड मैथ, ड्रग्स बनाने के केमिकल्स और उपकरण जब्त किए गए।
विज्ञापन
यह खेप गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में पहुंचाने के लिए तैयार की गई थी। जब्त ड्रग्स की बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कैलाशनगर जिला सिरोही निवासी रगाराम पुत्र नरसाराम मेघवाल और लियादरा जिला सांचौर निवासी बजरंग विश्नोई पुत्र धनाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन