{"_id":"66160a2ebb64f16c42065527","slug":"sirohi-news-criminal-carrying-reward-of-rs-15-000-included-in-top-10-list-arrested-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: टॉप-10 की सूची में शामिल 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नकबजनी के मामले में चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: टॉप-10 की सूची में शामिल 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नकबजनी के मामले में चल रहा था फरार
Wed, 10 Apr 2024 09:10 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Apr 2024 09:10 AM IST
सार
आरोपी का मकान कच्ची बस्ती में होने से पुलिस जब दबिश देने जाती तो वह महिलाएं आगे आ जाती और वह भाग जाता था। आरोपी लंबे समय से पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरूपगंज पुलिस ने जिलास्तरीय टॉप-10 में वांछित 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नकबजनी के मामले में फरार चल रहा था और पुलिस से बचने के लिए बार बार जगह बदल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रीतम पुत्र रामलाल बचरा निवासी हाडी पिपली जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरूपगंज पुलिस थाना में 24 मई 2023 को दर्ज नाकाबजनी के मामले में वांछित था। वह लगातार ठिकाने बदल बदल कर फरारी काट रहा था। आरोपी प्रीतम आले दर्जे का नकबजन होने से पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा था, जो एक गैंग के रूप में एक रात में एक साथ 4-5 सुने मकानों के ताले तोड़कर फरार हो जाते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा उस पर 15000 रुपए का इनाम घोषित किया गया और जिला स्तर पर वांछित टॉप-10 की सूची में भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी का मकान कच्ची बस्ती में होने से पुलिस जब दबिश देने जाती तो वह महिलाएं आगे आ जाती और वह भाग जाता था। आरोपी लंबे समय से पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। लेकिन, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन