फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: 9 people including four women injured in land dispute in Rohida

Sirohi News: रोहिड़ा में भूमि विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठियां, चार महिलाओं सहित 9 लोग घायल

Sun, 07 Jul 2024 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 Jul 2024 07:02 PM IST
सार

सिरोही जिले के रोहिड़ा में भूमि के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष में  चार महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। सात की हालत चिंताजनक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: 9 people including four women injured in land dispute in Rohida
मारपीट करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के रोहिड़ा थानांतर्गत हीरा वाला रोड पर शनिवार देर शाम को जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में चार महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मामूली बहस विवाद में बदल गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर डंडों से बार करना शुरू कर दिया। मारपीट में चार महिलाओं सहित 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां से सात की हालत चिंताजनक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उन्हें गुजरात ले गए। घटना की सूचना मिलने पर रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मारपीट में शंकरलाल (48) पुत्र सतरा घांची, रमेश (35) पुत्र सतरा घांची, गीता देवी (35) पत्नी शंकर लाल, देवी (50) पत्नी भैरा घांची, सविता (30) साल पत्नी राजू भील, गिरी देवी (55) साल पत्नी लालाराम घांची, लालाराम (58) साल पुत्र वना घांची, प्रकाश (34) साल पुत्र लाला घांची और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रोहिड़ा थानाधिकारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पिंडवाड़ा डीवाईएसपी इसकी अग्रिम जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed