फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: BJP candidate Lumbaram Chaudhary verbally attacked former Chief Minister Ashok Gehlot.

Sirohi: 'कांग्रेस में परिवारवाद हावी, स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कुठाराघात कर गए गहलोत', लुंबाराम ने कसा तंज

Sat, 06 Apr 2024 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Apr 2024 09:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को चुनाव लड़वाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कुठाराघात किया है।

विज्ञापन
Sirohi: BJP candidate Lumbaram Chaudhary verbally attacked former Chief Minister Ashok Gehlot.
कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे वैभव गहलोत को यहां से चुनाव लड़वाकर पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कुठाराघात किया है तथा परिवारवाद को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


जनसंपर्क के दौरान लुंबाराम चौधरी ने भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में कावतरा दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद जुंजाणी, जेरण, सेवड़ी, भाडुमठ, नरसाणा, धुमबड़िया, बागोड़ा, जैसाराम व रंगाला गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जालोर सिरोही संसदीय क्षेत्र से अपने बेटे वैभव गहलोत को चुनाव लड़ाकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कुठारघात किया है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवारवाद की राजनीति की है जिसे इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का भी पता नही है वह जनता के दुख दर्द को क्या समझेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन के आशीर्वाद से वह जीतने के बाद भी आमजन के बीच में रहेंगे। वह आपके परिवार का सद्स्य हैं तथा उनके दुख दर्द को समझते है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के भीनमाल विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed