फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Burglary exposed, stolen LED and TV recovered, police arrested four accused

Sirohi News: नकबजनी का पर्दाफाश, चोरी गई एलईडी और टीवी बरामद, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

Tue, 13 May 2025 11:45 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 11:45 AM IST
सार

बीते दिनों रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में चोरी गया सामान भी पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
Sirohi News: Burglary exposed, stolen LED and TV recovered, police arrested four accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आबूरोड में करीब 20 दिन पहले हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रीको थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी और एक टीवी बरामद की है। यह कार्रवाई आबूरोड शहर थाना प्रभारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में करण, राकेश, भरत कुमार और साईक मोहम्मद नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य ने चोरी का सामान खरीदा था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: पूर्वी राजस्थान के इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अनुमान, पश्चिम में हीट वेव अलर्ट
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन हाल निवास रेलवे कॉलोनी, आबूरोड के राजीव सोनी ने 11 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 22 अप्रैल को जब वह कार्यालय से घर लौटा तो उसके घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से टीवी, मोबाइल और पानी की मोटर गायब मिली। इस घटना से कुछ दिन पहले ही पड़ोस के मकान से भी एक टीवी चोरी हुई थी, जिससे यह साफ हो गया कि क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियां हो रही हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करण और राकेश को पहले पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की बात स्वीकार की और बाकी दो साथियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए भरत कुमार और साईक मोहम्मद को भी गिरफ्तार कर लिया, जो चोरी का सामान खरीदने और बेचने में शामिल थे। उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी, एक टीवी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में रैकी कर सुनसान घरों की पहचान करते थे और फिर वहां से कीमती सामान चुरा लेते थे, जिसे बाद में सस्ते दामों में दुकानों पर बेच देते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed