{"_id":"67c4772c039ad55a9d068a74","slug":"railway-workers-expressed-various-problems-in-the-general-meeting-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2684828-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: रेलवे कर्मचारी संघ की आमसभा में रेलकर्मियों ने बताई विभिन्न समस्याएं, नए पदाधिकारी चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: रेलवे कर्मचारी संघ की आमसभा में रेलकर्मियों ने बताई विभिन्न समस्याएं, नए पदाधिकारी चुने गए
Mon, 03 Mar 2025 09:42 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:42 AM IST
सार
आबूरोड में उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें रेलकर्मियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जल्द समाधान की मांग की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
आमसभा में रेलकर्मियों ने बताई समस्याएं
- फोटो : credit
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड में रविवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें रेलकर्मियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मंडल उपाध्यक्ष श्रवणलाल सैनी और मंडल कोषाध्यक्ष मंगल मीणा से जल्द समाधान की मांग की। बैठक में मंडल अध्यक्ष शशि महावर, मंडल मंत्री आर.पी. शर्मा और मंडल संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सिंह ने संगठन द्वारा रेल कर्मचारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और संगठन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में आबूरोड ओपन लाइन शाखा का पुनर्गठन किया गया, जिसमें दिनेश कुमार योगी को अध्यक्ष, सुरेश कुमार कलवानीया को सचिव और मोहित श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि मनीष कुमार सैनी, ओमप्रकाश मीणा, दुर्गेश शर्मा, दिनेश कुमार मीणा, कांतिलाल वाघेला, राजेश नायक, देवीराम रमनवाल और राजेंद्र पटेल को अन्य पदों पर मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा डीजल शेड शाखा का भी पुनर्गठन किया गया, जिसमें लोकेश कुमार को अध्यक्ष, पप्पू सिंह को सचिव और कुंभाराम बेड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि रोशन झा, रमेश चंद, पृथ्वीरतन मीना, विजेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार वर्मा, भारत मीना और जगदीश सिसोदिया को अन्य पदों पर मनोनीत किया गया। दोनों शाखाओं के गठन के बाद कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रकाश विश्नोई, धर्मेश मीना, रमेशचंद्र फागणा, अनिल कुमार शर्मा, प्रहलाद मीना, सुशील गुर्जर, सुनील सैनी, दाताराम गुर्जर, महेंद्र कुमार, करण धवलेशा, कैलाश कुमार, हितेश मीणा, मुकेश सिसोदिया, किशन देवासी, नटवरलाल, श्रवण सोलंकी और गिर्राज मीणा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन