{"_id":"68d67a6d60760c6fd40fa653","slug":"rail-traffic-will-be-affected-from-october-1-to-3-sirohi-news-c-1-1-noi1344-3449655-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: मदार-पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: मदार-पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक, कई ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट
Sat, 27 Sep 2025 02:55 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 02:55 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने मदार-पालनपुर रेलखंड पर 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक तकनीकी कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक की सूचना दी है। इसके चलते कई ट्रेनें मार्ग परिवर्तित होकर वाया महेसाना-भीलडी-लूनी चलेंगी और कुछ सेवाओं का समय भी बदलेगा।
विज्ञापन
कई ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने मदार-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के कारण 1 से 3 अक्टूबर 2025 तक ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन और आउवा स्टेशनों के बीच यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा में बदलाव के लिए पूर्व तैयारी करने का आग्रह किया है।
परिवर्तित मार्ग और स्टेशनों की जानकारी
ये भी पढ़ें- Rajasthan : 'जीएसटी से जनता को लूटा, माफी मांगनी चाहिए'; पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे पर कांग्रेस का हमला
रीशेड्यूल सेवाएं
रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि तकनीकी कार्य के कारण समय और मार्ग में बदलाव हो रहा है, अतः यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग और स्टेशनों की जानकारी
- गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (02.10.25) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी; ठहराव: भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी।
- गाड़ी संख्या 16508, बैंगलुरू-जोधपुर (01.10.25) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी; ठहराव: भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी।
- गाड़ी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर (02 और 03.10.25) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी; ठहराव: भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी।
- गाड़ी संख्या 22965, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (03.10.25) – वाया महेसाना-भीलडी-लूनी; ठहराव: भीलडी, मारवाड भीनमाल, जालोर, समदडी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan : 'जीएसटी से जनता को लूटा, माफी मांगनी चाहिए'; पीएम मोदी के बांसवाड़ा दौरे पर कांग्रेस का हमला
विज्ञापन
रीशेड्यूल सेवाएं
- गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती (03 और 04.10.25) – 01 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान।
- गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर (02 और 03.10.25) – आबूरोड-आउवा के बीच 02 घंटे 40 मिनट रेगुलेट।
- गाड़ी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर (02.10.25) – आबूरोड-आउवा के बीच 02 घंटे 40 मिनट रेगुलेट।
- गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस (02 और 03.10.25) – मारवाड़ जंक्शन पर 10 मिनट रेगुलेट।
- गाड़ी संख्या 04827, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस (04.10.25) – भगत की कोठी-मारवाड़ जंक्शन के बीच 30 मिनट रेगुलेट।
रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि तकनीकी कार्य के कारण समय और मार्ग में बदलाव हो रहा है, अतः यात्री अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।