{"_id":"671b5a90dd671a52680bfbaf","slug":"mp-lumbaram-chaudhary-inspected-the-development-works-being-done-at-bhinmal-railway-station-and-got-information-about-the-progress-of-the-work-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2251960-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : भीनमाल रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे लुंबाराम चौधरी, अधिकारियों के साथ बैठक ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : भीनमाल रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे लुंबाराम चौधरी, अधिकारियों के साथ बैठक ली
Fri, 25 Oct 2024 03:17 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:17 PM IST
सार
आज भीनमाल दौरे पर पहुंचे क्षेत्र के सांसद लुंबाराम चौधरी ने भीनमाल रेलवे स्टेशन पर कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। साथ ही भीनमाल-रामसीन रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के काम को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
सिरोही। सांसद लुंबाराम चौधरी ने भीनमाल रेल्वे स्टेशन पर करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण
विस्तार
सांसद लुंबाराम चौधरी अपने भीनमाल दौरे पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानदंडों की पालना करवाने के लिए भी पाबंद किया।
इस दौरान सांसद चौधरी का कहना था कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भीनमाल रेलवे स्टेशन पर जीर्णोद्धार एवं विभिन्न विकास कार्य करवाया जाना प्रस्तावित है। इस पर 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कार्य के पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन पर कई प्रकार की नई सुविधाएं मिलने लगेंगी तथा स्टेशन नए लुक में नजर आएगा। इन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने वे यहां पहुंचे हैं।
सांसद चौधरी ने रेलवे स्टेशन पर करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और इसके बाद प्रोजेक्ट मैनेजर, ट्रैफिक संचालन एवं स्टेशन अधीक्षक के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही कार्य को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा कार्य निर्माण के बारे में ब्रीफ किया और इस साल के अंत तक कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सांसद चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की अमृत भारत स्टेशन मुहिम के अंतर्गत देश के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर एंट्री, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट, पार्किंग, प्लेटफॉर्म कवर, एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के अलावा, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई और स्थानीय लोगों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं भी दी प्रदान जाएंगी।
यातायात जाम की समस्या का स्थाई समाधान
सांसद चौधरी के अनुसार यहां भीनमाल-रामसीन रोड पर रेलवे फाटक क्रॉसिंग के कारण दिनभर यातायात का भारी दवाब बना रहता है। ऐसे में आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का स्थाई समाधान करवाने के लिए यहां पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। शहरवासियों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।