फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   In the first meeting of the Abu Road Municipal Board, Congress councillors expressed their anger

राजस्थान: बैठक में भ्रष्टाचार और नियुक्ति का मुद्दा उठा तो बढ़ा विवाद, इनको बाहर भेजने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 08:41 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

सिरोही के आबूरोड नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में संविदा कर्मचारी की नियुक्ति समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा हो गया। मीडियाकर्मियों को बैठक से बाहर जाने के लिए कहे जाने पर कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताया और बैठक से बाहर निकलकर नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना दिया। कांग्रेस ने चेयरमैन से मीडियाकर्मियों से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन
In the first meeting of the Abu Road Municipal Board, Congress councillors expressed their anger
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही के आबूरोड में नगरपालिका चेयरमैन भावना अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार अपराह्न तीन बजे बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने संविदा कर्मचारी की नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ खुलकर रोष जताया। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन द्वारा मीडियाकर्मियों को बाहर निकालने के बाद माहौल और गर्मा गया। इसका कांग्रेसी पार्षदों ने भी विरोध किया। सभी कांग्रेसी पार्षद बैठक से उठकर बाहर आ गए और नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पहली ही बैठक में हंगामा
नवनिर्वाचित नगरपालिका बोर्ड की पहली ही बैठक शुरू होते ही हंगामा हो गया। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने संविदा कर्मचारी परेश माली की नियुक्ति के मामले में प्रशासन पर विभिन्न प्रकार के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान एक बारगी हंगामे की स्थिति बन गई। बैठक में मीडियाकर्मी भी कवरेज कर रहे थे। नगरपालिका चेयरमैन भावना अग्रवाल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें पार्षदों से बात करनी है, इसलिए वे बाहर चले जाएं। इससे मीडियाकर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद सभी मीडियाकर्मी बाहर आ गए।

विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षदों ने धरना प्रदर्शन कर माफी मांगने की मांग की
इसके बाद मीडियाकर्मियों के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगरपालिका की पहली बैठक में पार्षद सुमित जोशी, भवनीश बारोट, दिनेश मेघवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश बारोट एवं जय कुमार आदि ने नगरपालिका में भ्रष्टाचार, परेश माली की कथित फर्जी नियुक्ति, प्लेसमेंट एजेंसी को कथित अवैध भुगतान, आवारा कुत्तों एवं पशुओं के आतंक तथा 9 लाख 90 हजार रुपये के भुगतानों को लेकर आवाज उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, पार्षदों ने पंपलेट लहराकर विरोध किया, जिसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों को मीटिंग हॉल से बाहर जाने के लिए कहा। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमित जोशी, भवनीश बारोट, सुरेश बंजारा, दिनेश मेघवाल, सुमित जोशी आदि ने नगरपालिका के बाहर मीडिया के पक्ष में और नगरपालिका अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने धरना देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष से मीडियाकर्मियों से माफी मांगने की मांग की।

नगरपालिका के बाहर सड़क पर करीब एक घंटे तक चले धरने में नगरपालिका पार्षद नरगिस कायमखानी, शोभा जोशी, लता शाक्य, आरती बंजारा, आशा बंजारा, सुरेश बंजारा, भवनीश बारोट, दिनेश मेघवाल, जयकुमार एवं पूर्व पार्षद जीतू बंजारा मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें- राजस्थान में न्याय की अनोखी तस्वीर: 96 वर्षीय वृद्धा के लिए पहली मंजिल से नीचे आए जिला जज, खुद सौंपा चेक

व्यवस्था बनाए रखने के लिए मीडियाकर्मियों को बाहर जाने के लिए कहा था
इस मामले में नगरपालिका चेयरमैन भावना अग्रवाल का कहना था कि कांग्रेसी पार्षदों के शोर के बीच कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था। इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी उनके आसन तक आ गए थे, जिससे व्यवधान हो रहा था। इसलिए उन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया था। मीडियाकर्मियों के बैठने के लिए बाकायदा जगह निर्धारित है और उन्हें वहीं से कवरेज करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed