फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fish were being caught with banned nets in Girwar Dam, 6 chatti nets seized

Sirohi: बांध में प्रतिबंधित जाल से पकड़ी जा रही थी मछलियां, मत्स्य विभाग ने कार्रवाई कर छह चट्टी जाल की जब्त

Sun, 24 Nov 2024 10:12 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

Sirohi: मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Fish were being caught with banned nets in Girwar Dam, 6 chatti nets seized
मत्स्य विभाग ने कार्रवाई कर छह चट्टी जाल की जब्त - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मत्स्य विभाग टीम द्वारा रविवार शाम को आबूरोड उपखंड के गिरवर बांध में प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम द्वारा वहां से प्रतिबंधित 6 चट्टी जाल जब्त किए गए हैं। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले इन जालों से मछलियां पकड़ने वाले लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन


कार्रवाई मत्स्य अधिकारी डॉ. शुभम वार्ष्णेय की अगुवाई में होमगार्ड नरेश कुमार एवं अमितसिंह चारण की टीम द्वारा की गई। जैसे ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची वहां प्रतिबंधित चट्टी जाल से मछलियां पकड़ रहे अज्ञात लोग भाग खड़े हुए। इसके बाद टीम द्वारा मौके से 6 चट्टी जाल जब्त किए गए है। गौरतलब है कि विभागीय टीम को लंबे समय से गिरवर बांध में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद टीम द्वारा यह कार्रवाई की गईं।
विज्ञापन


प्रतिबंधित जाल से मछलियां पकड़ने से बनना हो जाती है कम
चट्टी जाल एक प्रकार का जाल है, जो तालाब में उपयोग करने पर बड़ी और छोटी दोनों प्रकार की मछलियों को एक साथ पकड़ लेता है। छोटी मछलियों के पकड़े जाने से मछली संसाधनों की संख्या में भारी गिरावट आती है और यह भविष्य में मछली पकड़ने की सततता को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कारण राजस्थान में चट्टी जाल का उपयोग प्रतिबंधित है। इस मामले में गौरतलब पहलू यह है कि आबूरोड उपखंड के विभिन्न बांधों में अवैध तरीके से बांधों से मछलियां पकड़ने वालों का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आपसी मिलीभगत के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है। उल्टा, कार्रवाई की उन्हें पहले ही भनक लग जाती है। ऐसे में वे समय से पहले ही सावचेत हो जाते है। विभागीय प्रशासन की समुचित मॉनिटरिंग एवं कार्रवाई करने पर ही इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed