{"_id":"67b88981a4d16997ec0aba72","slug":"district-level-amrita-haat-will-be-held-in-shivganj-from-27-february-to-3-march-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2652373-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: शिवगंज में 27 फरवरी से तीन मार्च तक आयोजित होगा जिला स्तरीय अमृता हाट, जानिए क्या रहेगा खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: शिवगंज में 27 फरवरी से तीन मार्च तक आयोजित होगा जिला स्तरीय अमृता हाट, जानिए क्या रहेगा खास
Fri, 21 Feb 2025 09:18 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:18 PM IST
सार
जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी 27 फरवरी से तीन मार्च तक शिवगंज में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अमृता हाट के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
अमृता हाट को लेकर बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय अमृता हाट आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी 27 फरवरी से तीन मार्च तक शिवगंज में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय अमृता हाट के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही इसको लेकर की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
महिला अधिकारिता विभाग सिरोही की सहायक निदेशक अंकिता राजपुरोहित ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हे आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित मूल्य संवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय अमृता हाट का आयोजन 27 फरवरी से तीन मार्च तक महाराजा मैदान, शिवगंज में किया जाएगा। बैठक में जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने नगर पालिका शिवगंज, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, आरसेटी, पर्यटन विभाग आदि को आपसी समन्वय रखते हुए अमृता हाट का आयोजन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर ने चिल्ड्रन पार्क, मनोरंजन पार्क, फूड कोड की भी समुचित व्यवस्था करने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक मुकेश चौधरी, शिवगंज नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विनीता, सिरोही जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम, राजेन्द्र देथा संरक्षण अधिकारी, कल्पेश खण्डेलवाल जेण्डर स्पेशलिस्ट, विवेक माली अनुदेशक आरसेटी, रुचिका रावल, रविन्द्र चारण एवं घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिलेगा मौका
अमृता हाट में राज्य भर के करीब 60 से 70 स्वयं सहायता समूह शिरकत कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूह द्वारा हस्तशिल्प उत्पाद, मसाले, जूट बैग, टेराकोटा का सामान बंदनवार आचार कोटा डोरिया साड़ियां, बडी, पापड, मिट्टी के बर्तन फैन्सी आईटम, चमड़े की जूतियां, बांस के आइटम के समूह भी भाग लेंगे। इस माध्यम से उन्हें स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।