{"_id":"66f3fdaf461f65f45406fe75","slug":"chain-snatching-incident-that-happened-a-week-ago-in-shivganj-exposed-1-minor-detained-2-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2145152-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: चेन स्नेचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया, लूटी गई चेन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: चेन स्नेचिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया, लूटी गई चेन बरामद
Wed, 25 Sep 2024 10:09 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:09 PM IST
सार
करीब एक सप्ताह पहले शिवगंज में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी हुई चेन समेत मोटर साइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन
सिरोही। शिवगंज में 1 हफ्ते पूर्व हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पर्दाफाश कर 1 नाबालिक निरुद्ध कर
विस्तार
जिले की शिवगंज पुलिस ने 1 हफ्ते पूर्व हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 1 नाबालिग निरुद्ध कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल एवं जिला स्पेशल टीम प्रभारी अमराराम की अगुवाई में टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुमार बावरी एवं चन्दर बावरी नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही विधि से संघर्षरत किशोर को पुलिस संरक्षण में लेकर घटना में लूटी गई सोने की चेन एवं मोटर साइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 19 सितंबर को एक महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पर्दाफाश करने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक मोटर साइकिल पर ये 3 लोग आदर्श नगर में एक महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़ते हुए नजर आए। इसके बाद आरोपियों के मोटर साइकिल के आधार पर लिंक से लिंक जोड़कर आरोपियों द्वारा उपयोग में लिए जाने वाले रास्तों और शिवगंज, बादला, जवाई बांध, सुमेरपुर व फालना में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन