फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Fake doctor arrested after raid on quack clinic, large quantity of banned medicines seized

Sirohi : झोलाछाप क्लिनिक पर छापा मारकर फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया, बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त

Sat, 31 May 2025 11:52 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 11:52 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मावल गांव में एक झोलाछाप क्लिनिक पर कार्रवाई कर वहां से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। मामले में झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Sirohi: Fake doctor arrested after raid on quack clinic, large quantity of banned medicines seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के आबूरोड उपखंड के मावल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा के नेतृत्व में एक झोलाछाप क्लिनिक पर शुक्रवार को छापामारी कर कार्रवाई की। इस दौरान क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। मामले में बिना किसी चिकित्सकीय योग्यता के इलाज कर रहे फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार कर क्लिनिक को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि मावल गांव में एक व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री और पंजीकरण के इलाज कर रहा है। टीम जब मौके पर पहुंची तो धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति मरीजों का इलाज करता मिला। छानबीन के दौरान क्लिनिक से विभिन्न प्रकार की एक्सपायर्ड और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं, जिनका वह अवैध रूप से उपयोग कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur IIDC 2025: दिया कुमारी ने किया उद्घाटन, देश-विदेश से आए नामचीन आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बताया कि आरोपी धर्मेन्द्र के पास न तो कोई मान्य मेडिकल डिग्री है और न ही प्रैक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और बरामद दवाइयां ड्रग इंस्पेक्टर को सौंप दी गई हैं। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा की जाएगी।


छापेमारी की खबर फैलते ही दो अन्य झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गए। इनमें से एक की पहचान समीर बिस्वास के रूप में की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के क्लिनिक भी सील कर दिए गए हैं। अभियान में डॉ. रविन्द्र, सुखवीर, प्रताप और हनुवंत सिंह देवड़ा सहित कई अधिकारी शामिल थे। टीम ने सभी क्लिनिकों की जांच कर आवश्यक दस्तावेज और दवाइयां जब्त कीं।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि जिले में अवैध चिकित्सा प्रैक्टिस के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के इलाज करना गंभीर कानूनी अपराध है और इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed