फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi one day employment assistance camp will be organized on March 7 employment opportunities

Sirohi: सात मार्च को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर, एक हजार वैकेंसियों में रोजगार का मिलेगा मौका

Wed, 05 Mar 2025 10:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 10:21 PM IST
सार

शिविर में लाभ लेने के लिए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता और अनुभव के प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा की छाया प्रतियों के साथ मौजूद होना होगा।

विज्ञापन
Sirohi one day employment assistance camp will be organized on March 7 employment opportunities
जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसरों का लाभ प्रदान करने के लिए आगामी सात मार्च (शुक्रवार) को सवेरे 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर, कलेक्ट्रेट सिरोही में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित कंपनियों में एक हजार वैकेंसियों में रोजगार का मौका मिलेगा। शिविर में लाभ लेने के लिए शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता एवं अनुभव के प्रमाण पत्रों एवं बायोडेटा की छाया प्रतियों के साथ मौजूद होना होगा।

विज्ञापन


रोजगार अधिकारी राजू सिंह ने बताया कि इस शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां यथा एनएनबी पेपर प्रोडेक्ट प्राइवेट लिमिटेड सरूपगंज पिंडवाड़ा, मॉडर्न इंसुलेटर आबूरोड, प्रिस्टाईन पोलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड आबूरोड, एलआईसी ऑफ इंडिया लिमिटेड सिरोही, क्लासिक एन्टरप्राईजेज, सिरोही, भारत फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सिरोही, एलएण्डटी स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आबूरोड, यश सोल्यूशन अहमदाबाद, टीमलीज प्राइवेट लिमिटेड गुजरात, अदानी ग्रीन भुज, चेकमेट सिक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद एवं एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर में 1000 वैकेंसी के लिए जैसे सुपरवाईजर, प्लान लेबर, आईटीआई डिप्लोमा सभी ट्रेड में, स्किल्ड वर्कर, रूम ऑपरेटर, सुरक्षाकर्मी, फील्ड एजुकेटिव, क्रेडिट मैनेजर, कस्टर केयर ऑफिसर एवं एसोसिएट्स आठवीं से स्नातक पास सभी वर्गों के पदों पर सीधी भर्ती/ट्रेनिंग, अप्रेन्टिशशिप के उपलब्ध अवसरों का लाभ प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


स्वरोजगार में सहायता के लिए राज्य सरकार की विभिन्न विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग, निगम के उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा मौके पर ही दी जाएगी। इच्छुक बेरोजगार युवक-युवती इस शिविर का लाभ उठाने के लिए अपनी शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता एवं अनुभव के प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा की छाया प्रतियों का सैट शिविर में साथ लेकर आए। इच्छुक आशार्थी एवं नियोजन इस रोजगार सहायता शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को सम्पर्क कर सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed