{"_id":"67ab4316f3b3f70a0e0275cd","slug":"2-wanted-accused-arrested-for-attempting-murder-by-blocking-the-road-and-assault-with-an-axe-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2616177-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घात लगाकर की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घात लगाकर की थी वारदात
Tue, 11 Feb 2025 08:28 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:28 PM IST
सार
आबूरोड शहर पुलिस ने घात लगाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित का रास्ता रोककर उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी
विस्तार
पांच दिन पहले रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या का प्रयास करने के मामले में आबूरोड शहर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पीसी रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 6 फरवरी को शिवाजी कॉलोनी, गांधीनगर निवासी विष्णु कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अपने भाई गोविंद के साथ स्कूटी से मानपुर गैराज जा रहा था। इसी दौरान आरोपी इन्द्राज, पार्वती, ललित, सुमित और अन्नू पहले से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने गोविंद पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान ललित कुमार के हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिससे उसने गोविंद के सिर पर वार किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन