फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Two absconding accused of Posalia murder case arrested

Sirohi News: पोसालिया हत्याकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए गुफा में छिपे थे

Fri, 21 Mar 2025 10:51 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 21 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

पालड़ीएम थानाधिकारी फगलूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और ग्रामीणों की मदद से गांव सेणा में पहाड़ी और खेतों को घेरकर कार्रवाई की। आखिरकार दोनों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया और पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
Sirohi News: Two absconding accused of Posalia murder case arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने पोसालिया में एक हफ्ते पूर्व हुई हत्या के मामले में वांछित फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में गुफाओं में तथा रात में फसलों में छिपकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। पालड़ीएम थानाधिकारी फगलूराम की अगुवाई में टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कडेच, थाना सायरा, जिला उदयपुर निवासी ताराराम उर्फ तारूराम पुत्र लसमाराम डामोर गरासिया एवं सोमाराम पुत्र लसमाराम डामोर गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपियों की ओर से गत 13 मार्च 2025 को होली के दिन पोसालिया में नहर के पास पीपला, पुलिस थाना बकरिया जिला उदयपुर निवासी सवाराम पुत्र खीमाराम गमेती की हत्याकर आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में पीपली खेड़ा, पुलिस थाना बेकरिया, जिला उदयपुर, हाल पोसालिया निवासी सोहनराम पुत्र भूराराम गमेती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस से बचने के लिए लगातार बदल रहे थे छिपने की जगह
पुलिस के अनुसार घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा तकनीकी पहलुओं के आधार पर निरंतर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई थी। उस दौरान जानकारी मिली कि आरोपियों के पिता लसमाराम गांव सेणा में कुएं पर काश्तकारी करता है, जहां पर आरोपी रात में फसलों के बीच में जाकर सोते हैं तथा दिन में गांव के पास बड़ी पहाड़ी में गुफाओं में जाकर छिप जाते थे। इस पर गांव सेणा में ग्रामीणों की सहायता से पहाड़ी को घेरा लगाकर दस्तयाबी के प्रयास किए गए। मगर आरोपी पहाड़ी के आस-पास के खेतों में भाग गए तथा खेतों में खड़ी फसलों में छिप गए। इसके बाद आरोपियों का निरंतर पीछा कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है। आरोपियों की सूचना पर आरोपी ताराराम के रेला गांव भाटून्द में काश्तशुदा खेत में बने छपरे में से हत्या करने में काम में लिया गया चाकू व अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed