{"_id":"6a3934cdf6b61d4b3a0586a8","slug":"14-people-from-gujarat-arrested-for-gambling-in-a-hotel-villa-sirohi-news-c-1-1-noi1344-4422989-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आबूरोड के होटल विला में चल रहा था जुआ! गुजरात के 14 लोग गिरफ्तार, 4.17 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आबूरोड के होटल विला में चल रहा था जुआ! गुजरात के 14 लोग गिरफ्तार, 4.17 लाख रुपये बरामद
Mon, 22 Jun 2026 07:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:50 PM IST
सार
सिरोही जिले के आबूरोड रीको थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल द हिंद की विला में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गुजरात के 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ सामग्री और दांव पर लगाए गए 4.17 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आबूरोड रीको पुलिस द्वारा होटल के विला में जुआ खेल रहे गुजरात के 14 लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस द्वारा होटल द हिंद की विला में जुआ खेल रहे गुजरात के 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री और दांव पर लगाए गए 4.17 लाख रुपये जब्त किए हैं। मामले में अग्रिम जांच जारी है।
विज्ञापन
होटल की विला में चल रहा था जुए का खेल
सिरोही जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत के नेतृत्व में थानास्तरीय टीम ने होटल द हिंद में दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में बनी विला में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग जुआ खेलते मिले। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जुआ सामग्री और नकदी जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने ऐसे दिया कार्रवाई को अंजाम
कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी कैलाशचंद, कांस्टेबल ओमप्रकाश, विजयसिंह, चौखाराम, अरुणसिंह और दिनेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लिस के अनुसार मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और जुए के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गुजरात के 14 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात के मेहसाणा और पाटण जिले के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाशभाई पुत्र धनजीभाई पटेल, हरेशभाई पुत्र नरोतम भाई पटेल, संदीपभाई पुत्र रघुदास पटेल, कमलेभाई पुत्र गोविंदभाई सिंधी, प्रकाश पुत्र रमेशभाई पटेल, रणुभा पुत्र भवानसिंह राजपूत, धर्मेंद्रकुमार पुत्र कांतिलाल पटेल, जिग्नेश पुत्र हरशदभाई पटेल, संदीप भाई पुत्र बाबूभाई पटेल, विपुल भाई पुत्र जयंतिलाल पटेल, जगदीश पुत्र गोपालभाई पटेल, ललितकुमार पुत्र रोवाभाई सोलंकी, तनुजी पुत्र गोपालजी राजपूत और अजीतकुमार पुत्र बद्रीभाई पटेल के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: प्रसूताओं की मौत: स्वास्थ्य मंत्री का नया बयान, बोले- 'दर्द नहीं चाहती युवा पीढ़ी, इसलिए बढ़ रहे सिजेरियन'
4.17 लाख रुपये और जुआ सामग्री जब्त
पुलिस ने बताया कि होटल की विला में चल रहे जुए के दौरान मौके से 4.17 लाख रुपये नकद और जुआ खेलने में उपयोग की जा रही सामग्री बरामद की गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह जुआ कितने समय से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।