फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi underbridge construction Approval at LC Gate 104 in Pindwara cost of crores of rupees

Sirohi: क्रॉसिंग की दिक्कत होगी खत्म, LC गेट 104 पर करोड़ों रुपये की लागत से अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति

Mon, 25 Dec 2023 07:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 07:11 PM IST
सार

सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में लोगों को एलसी गेट 104 पर क्रॉसिंग के चलते होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी। 5.68 करोड़ रुपये की लागत से 40 मीटर लंबे अंडरब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। 

विज्ञापन
Sirohi underbridge construction Approval at LC Gate 104 in Pindwara cost of crores of rupees
अंडरब्रिज निर्माण की स्वीकृति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा सिरोही के पिंडवाड़ा में एलसी गेट 104 पर 40 मीटर लंबे अंडरब्रिज निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के पूरा होने के बाद लोगों को वर्तमान में हो रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकेगा। सांसद देवजी पटेल द्वारा अंडरब्रिज निर्माण कार्य को स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया गया है।

विज्ञापन


उतर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान के अनुसार, इस मामले में सांसद देवजी पटेल द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके बाद रेलवे प्रशासन द्वारा इसकी स्वीकृति जारी की गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


लंबा घूमकर जाने की समस्या से मिलेगा छुटकारा
वर्तमान में एलसी गेट 104 पर रेलवे क्रॉसिंग के चलते पिंडवाड़ा व आसपास के लोगों को डेढ़ किलोमीटर घूमकर आवाजाही करनी पड़ रही है। इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वे महज 40 मीटर की दूरी में यहां से आ जा सकेंगे। इससे वर्तमान में हो रही समस्याओं का स्थाई समाधान हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed