{"_id":"657521871930a03cca09b198","slug":"sirohi-two-liquor-suppliers-absconding-for-three-and-a-half-months-arrested-from-jodhpur-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: साढ़े तीन माह से फरार दो शराब सप्लायर जोधपुर से गिरफ्तार, आबूरोड रीको पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: साढ़े तीन माह से फरार दो शराब सप्लायर जोधपुर से गिरफ्तार, आबूरोड रीको पुलिस ने की कार्रवाई
Sun, 10 Dec 2023 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 10 Dec 2023 07:55 AM IST
सार
पुलिस ने साढ़े तीन माह पूर्व ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही शराब को जब्त कर एक आरोपी भगाराम को गिरफ्तार किया गया था। बाकी दो फरार थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस ने साढ़े तीन माह पूर्व शराब तस्करी के मामले में वांछित मुख्य शराब सप्लायर सहित एक अन्य आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में कांस्टेबल मांगीलाल, ओमप्रकाश, दिलीपसिंह, डीसीआरबी सेल सिरोही के रमेश कुमार एवं नरेंद्र कुमार की टीम ने पुलिस थाना चामू, जिला जोधपुर, हाल निवासी गुरों का तलाब, प्रतापनगर, जोधपुर निवासी कुम्भाराम पुत्र रूपाराम जाट एवं वार्ड नंबर 4, चाद्रवास, पुलिस थाना श्यामगढ़, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश निवासी दिनेशदास पुत्र प्रकाशदास वेरागी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी की अगुवाई में टीम ने साढ़े तीन माह पूर्व 30 सितम्बर 2023 को सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की थी। उस दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही शराब को जब्त कर एक आरोपी भगाराम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई तो उसमें मिली जानकारी पर जब्तशुदा शराब के सप्यालर की तलाश के लिए थाना स्तर पर गठित टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन