फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Two boys and two girls separated from their family two years ago returned home

Sirohi News: दो साल पहले परिवार से बिछड़े दो बालक और 2 बालिकाएं घर लौटीं, इनका रहा योगदान

Fri, 29 Dec 2023 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

सिरोही जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के अधिकारियों की लगातार की जा रही मेहनत रंग लाई है। दो साल से परिवार से बिछड़े दो बालक एवं दो बालिकाओं को परिजनों से मिलवाया।

विज्ञापन
Sirohi News Two boys and two girls separated from their family two years ago returned home
परिजनों से मिले बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में संचालित गोराधाय योजना अंतर्गत रिद्धि-सिद्धि सेवा संस्थान द्वारा संचालित सेंटर पर रह रहे दो बालक एवं दो बालिकाओं को परिजनों से मिलवाया।

विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित के अनुसार, दो बालिकाओं जो करीब दो साल पहले बाल कल्याण समिति बनासकाठा से सिरोही बाल कल्याण समिति को हस्तांतरित की गई थी। इन बालिकाओं को शेल्टर गोराधाय ग्रुप फोस्टर केयर योजना से जोड़ा गया था। इनके परिवार की सूचना प्राप्त नहीं होने से इनका पूर्नवास किया जाना संभव नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


बाल अधिकारिता विभाग के विशेष प्रयास से इनके पिता का पता चला कि उसके पिता अजमेर के कारागृह में हैं। पिता से विभाग द्वारा संपर्क स्थापित कर इनकी बुआ का निवास स्थान पता कर पूर्नवास किया गया। दो बालिकाओं के माता जो जोधपुर कारागृह में थी। उससे सहमति प्राप्त कर दो बालिकाओं को पारिवारिक पूर्नवास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक-बालिकाओं के पूर्नवास में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रतन बाफना, सदस्य प्रताप सिंह, प्रकाश माली, उमाराम रेबारी एवं शशिकला मरडीया के साथ अधीक्षक राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह के अधीक्षक भंवर सिंह परिवीक्षा अधिकारी रणछोड कुमार गर्ग के साथ बाल अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी कन्हैयालाल एवं आउट रिच वर्कर दिलीप धवल ने विशेष भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed