फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News system of making Aadhaar card in Abu Road has broken down

Sirohi News: आबूरोड में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था चरमराई, सिर्फ एक केंद्र के भरोसे हो रहे बने बिगड़े कार्य

Mon, 05 Feb 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Feb 2024 04:33 PM IST
सार

आबूरोड में पांच में से चार आधार कार्ड केंद्र बंद हैं। महज एक केंद्र के भरोसे आधार कार्ड बनवाने, संशोधन और अपडेट करवाने का काम हो रहा है। यह केंद्र शहर से तीन किलोमीटर दूर सांतपुर गांव में स्थित है।

विज्ञापन
Sirohi News system of making Aadhaar card in Abu Road has broken down
आधार कार्ड केंद्र पर बैठे हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में बीते लंबे समय से पांच में से चार आधार कार्ड केंद्र बंद पड़े हैं। शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर सांतपुर ग्राम पंचायत के समीप एक केंद्र चालू है। ऐसे में आधार कार्ड बनवाने, संशोधन एवं अपडेट करवाने की सारी व्यवस्थाएं इसी केंद्र के भरोसे है। लोगों को इन कार्यों के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व में आबूरोड में मुख्य पोस्ट ऑफिस, बीएसएनएल ऑफिस, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं केशरगंज क्षेत्र स्थित पंचायत समिति कार्यालय परिसर में आधार केंद्र स्थापित थे। जहां पर आधार कार्ड बनवाने, संशोधन एवं अपडेट करवाने की सारी व्यवस्थाएं थी। लेकिन, बाद में एक-एक करके सभी जगह पर ये सुविधाएं बंद हो गई। वर्तमान में लोगों को अपने हर छोटे बड़े काम के लिए सांतपुर गांव के आधार कार्ड केंद्र पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन




यह केंद्र मुख्य रोड से भी एक किलोमीटर दूर है, जिन लोगों के पास खुद के वाहन नहीं होते हैं, उन्हें या तो पैदल या फिर ऑटो लेकर यहां तक पहुंचना पड़ रहा है। इसके लिए मुंह मांगा किराया चुकाना पड़ता है। इसके बाद आधार केंद्र पर सुबह से ही भीड़ भाड़ हो जाती है। लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला अभी मेरी जानकारी में आया है। सूचना एवं तकनीकी विभाग के सबंधित अधिकारियों को लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी देंगे। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही आधार कार्ड शुरू हो सकता है।

वीरमाराम, उपखंड अधिकारी, आबूरोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed