फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News FST team seized three lakh rupees from Gujarat Roadways bus

Sirohi News: एफएसटी टीम ने गुजरात रोडवेज बस से जब्त किए तीन लाख रुपये, वाहनों की तलाशी में मिली सफलता

Wed, 01 Nov 2023 06:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 06:51 AM IST
सार

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सिरोही जिले की पुलिस सख्त नजर आ रही है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की तलाशी में बड़ी सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Sirohi News FST team seized three lakh rupees from Gujarat Roadways bus
पुलिस कार्रवाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत सिरोही में विधानसभा क्षेत्र रेवदर 148 में नियुक्त एफएसटी 01/148 प्रभारी भगवान देव ईनाणी द्वारा नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान वाहनों की तलाशी में गुजरात रोडवेज बस से तीन लाख रुपये जब्त किए गए।

विज्ञापन


मंडार थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एफएसटी 01 टीम द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। उस दौरान एक गुजरात रोडवेज को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें रानीवाडा जालौर निवासी रूस्तमखान पुत्र अनवरखान के बैग में तीन लाख रुपये की नकद राशि जब्त की गई है। इस राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर वह कोई संतोषप्रद जवाब या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन


इस पर एफएसटी टीम द्वारा इस राशि को जब्त कर लिया गया। नकद जब्त राशि को नियमानुसार कोष कार्यालय सिरोही को भिजवा दिया गया। नाकाबंदी के दौरान एफएसटी टीम के साथ सहायक उप निरीक्षक शैतान सिंह मय पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed