{"_id":"65bd11f2fcf067904f018e85","slug":"sirohi-news-action-against-213-drivers-for-disobeying-traffic-rules-in-abu-road-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में यातायात नियमों की अवहेलना पर 213 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 17 वाहन किए गए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में यातायात नियमों की अवहेलना पर 213 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 17 वाहन किए गए जब्त
Fri, 02 Feb 2024 09:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 Feb 2024 09:32 PM IST
सार
सिरोही के आबूरोड में यातायात नियमों की अवहेलना पर 213 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। वहीं, 17 वाहन जब्त किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही के आबूरोड में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना पर 213 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सुगम यातायात व्यवस्था के लिए 100 दिन के टारगेट के तहत आबूरोड में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी किशोरीलाल के अनुसार, इस दौरान आबूरोड शहर में वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए यातायात नियमों की पालना को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एमवी एक्ट नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले तीन, मोबाइल पर बात करने वाले छह, गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाला वाहन चलता हुआ एक पर कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट 28 एवं बिना सीट बेल्ट सात, गलत जगह में गाड़ी पार्किंग करने वालों के 207 में एमवी एक्ट में जब्त वाहन 17 तथा ओवर लोडिंग 152 पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन