{"_id":"658ed9d56ea53a45620304b6","slug":"sirohi-crime-wanted-smuggler-absconding-for-four-months-in-liquor-smuggling-case-arrested-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: शराब तस्करी के मामले में चार महीने से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार, 35 से अधिक मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: शराब तस्करी के मामले में चार महीने से फरार वांछित तस्कर गिरफ्तार, 35 से अधिक मामले दर्ज
Fri, 29 Dec 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 08:08 PM IST
सार
शराब तस्करी के मामले में चार महीने से फरार वांछित अंतरराज्यीय शराब तस्कर सहित दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी गुजरात का बड़ा शराब तस्कर है, उसके खिलाफ 35 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस द्वारा शराब तस्करी के चार महीने पुराने एक मामले में वांछित अंतरराज्यीय शराब तस्कर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गुजरात का बड़ा शराब तस्कर है तथा उसके खिलाफ 35 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा अवैध शराब की तस्करी की वारदातों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में कांस्टेबल प्रकाश, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, साइबर सेल सिरोही के कांस्टेबल सुरेश कुमार एवं नरेंद्र कुमार की टीम द्वारा भातरिया, पुलिस थाना लाखणज, जिला मेहसाणा, गुजरात निवासी वीरसंग भाई पुत्र मानाजी सोलंकी तथा सिढोसना, पुलिस थाना लाखणज, जिला मेहसाणा, गुजरात निवासी भावेश भाई पुत्र प्रहलाद भाई ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गुजरात का बड़ा शराब तस्कर है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी 24 अगस्त 2023 को मावल में ट्रक में शराब तस्करी के मामले में वांछित था। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा वांछित आरोपियों की अलग-अलग जगहों पर तलाश कर दबिश दी गई। उसके बाद वीरसंग एवं भावेश भाई को गुजरात से दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी वीरसंग गुजरात राज्य का बड़ा शराब तस्कर है एवं उसके विरूद्ध अवैध शराब के करीब 35 से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी तीन बार गुजरात असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (पासा) में एक-एक साल के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रह चुका है।
विज्ञापन