{"_id":"65ba77ba65ab9324d308a5e7","slug":"sirohi-crime-wanted-accused-in-nakbajani-case-arrested-from-neemuch-madhya-pradesh-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: नकबजनी मामले में वांछित आरोपी नीमच-एमपी से गिरफ्तार, पांच हजार का था इनामी, आठ महीने से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: नकबजनी मामले में वांछित आरोपी नीमच-एमपी से गिरफ्तार, पांच हजार का था इनामी, आठ महीने से था फरार
Wed, 31 Jan 2024 10:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:09 PM IST
सार
Sirohi Crime: सिरोही जिले के सरूपगंज में नकबजनी के मामले में वांछित इनामी आरोपी नीमच-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार हुआ है। आरोपी बीते आठ महीने से फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही के सरूपगंज पुलिस द्वारा नकबजनी के मामले में वांछित इनामी आरोपी को नीमच-मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बीते आठ महीने से लगातार फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सरूपगंज पुलिस थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार, पुखराज सिंह एवं राजेश कुमार की टीम द्वारा नीमच सिटी पीएस नीमच सिटी, जिला नीमच, मध्यप्रदेश निवासी श्यामलाल पुत्र हरजीलाल बाछड़ा को गिरफ्तार किया गया, जिस पर नकबजनी का मामला दर्ज है। वह इस मामले में वांछित था तथा घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी ठिकाने बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। इसके साथ ही वह आले दर्जे का नकबजन है, इससे वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। जो एक गैंग के रूप में रात में गांव में जाकर एक साथ चार-पांच सुने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते थे तथा वहां से फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
इस पर पुलिस द्वारा उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। मुखबिरान स्त्रोत के आधार पर आरोपी को नीमच-मध्यप्रदेश से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी की कार्रवाई की जा रही थी।