{"_id":"6536a684af479d84f102c678","slug":"sirohi-crime-rs-6-59-lakh-seized-in-a-car-being-taken-from-revdar-to-abu-road-one-accused-arrested-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: कार में रेवदर से आबूरोड ले जाए जा रहे 6.59 लाख रुपये जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: कार में रेवदर से आबूरोड ले जाए जा रहे 6.59 लाख रुपये जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Oct 2023 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:29 PM IST
सार
Sirohi Crime: सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा गिरवर चौकी पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर कार से 6.59 लाख रुपये जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस द्वारा रविवार रात गिरवर चौकी पर एक फॉर्च्यूनर कार में रेवदर से आबूरोड ले जाए जा रहे 6.59 लाख रुपये जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, विशेष अभियान के तहत गिरवर चौकी पर आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी जसवंत सिंह राजपुरोहित, कांस्टेबल देवी सिंह एवं जगाराम की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रेवदर की ओर से आ रही फॉर्च्यूनर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 6.59 लाख रुपये पाए गए।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाने पर रकम को जब्त कर आरोपी टांक गली, आबूरोड निवासी सुभाष पुत्र मोतीलाल योगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन