{"_id":"655597aee1af1386220c78e5","slug":"sirohi-crime-four-people-arrested-for-hitting-policeman-and-running-away-and-stealing-diesel-and-petrol-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागने और डीजल-पेट्रोल चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागने और डीजल-पेट्रोल चोरी करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Thu, 16 Nov 2023 09:47 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:47 AM IST
सार
Sirohi Crime: सिरोही जिले में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर फरार और हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल/पेट्रोल चोरी करने का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही में पालड़ी एम. पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी में तैनात पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर फरार एवं हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल/पेट्रोल चोरी करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, थानाधिकारी प्रभुराम की अगुवाई में सात अक्तूबर को नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि पालड़ी एम. पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां से गुजर रही वरना कार आरजे-19 सीसी-9123 के चालक अरतवाड़ा थाना पालडी एम. निवासी रवि कुमार पुत्र छगनलाल माली, पालडी जोड, थाना सुमेरपुर, जिला पाली निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र बलू सिंह राजपुरोहित, भगवत सिंह पुत्र लाभू सिंह राजपूत एवं अरठवाड़ा, धाना पालड़ी एम. निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र दलतप सिंह पुलिसकर्मियों को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रवि कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल/पेट्रोल चोरी करने वाले आरोपियों ने साण्डेराव से सुमेरपुर के बीच तथा पिण्डवाड़ा से सरूपगंज के बीच हाइवे पर खड़े ट्रकों से डीजल/ पेट्रोल चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन