फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi city will be seen in attractive look on Ram Navami

Sirohi: रामनवमी पर आकर्षक लुक में नजर आएगा शहर, शोभायात्रा की तैयारियों के लिए कार्यकताओं को सौंपे दायित्व

Fri, 09 Feb 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 04:49 PM IST
सार

सिरोही शहर रामनवमी पर आकर्षक लुक में नजर आएगा। प्रस्तावित शोभायात्रा की तैयारियों के लिए कार्यकताओं को दायित्व सौंपे गए। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रस्तावित आयोजन के बारे में चर्चा की गई।

विज्ञापन
Sirohi city will be seen in attractive look on Ram Navami
कार्यकताओं को सौंपे दायित्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सिरोही नगर बैठक पैलेस रोड स्थित महामंदिर में हुई। बैठक में आगामी 17 अप्रैल को विराट रामनवमी शोभायात्रा आयोजन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में विहिप विभाग मंत्री शिवलाल सुथार ने बताया कि 17 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान सभी मंदिरों एवं शहर की आकर्षक सजावट की जाएगी।

विज्ञापन


संगठन नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह के अनुसार, रामनवमी को लेकर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में सिरोही नगर में निकलने वाली शोभायात्रा का रूट तैयार किया। बजरंग दल जिला संयोजक एडवोकेट हिमांशु राज पुरोहित ने बताया, भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली रामनवमी है, जिसे नगर उत्सव की तरह मानते हुए विराट शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस उपलक्ष्य पर सिरोही शहर में हिंदू पंचांग का कैलेंडर बनाया जाएगा। इसमें विशेष सदस्य नारायण सिंह, एनएसपी उपाध्यक्ष मानक कुमावत एवं कार्यालय प्रमुख मोतीलाल प्रजापत की घोषणा हुई।
विज्ञापन


बैठक में जिला कोषाध्यक्ष कपिल त्रिवेदी, नगर उपाध्यक्ष अश्विन जैन, उपाध्यक्ष पुखराज सुथार, विजय सिंह, देवेंद्र प्रजापत, मदनलाल सैन, सिरोही नगर मंत्री प्रशांत सिंह, सहमंत्री राजेंद्र सिंह, समरसता प्रमुख नटवर गोस्वामी, प्रसार प्रमुख श्रवण सिंह, धर्माचार्य प्रमुख रोहित ओझा, धर्म प्रसार प्रमुख जयेश, सत्संग प्रमुख खीमाराम प्रजापत, बजरंग दल सह संयोजक पिंटू भाई माली, सहसंयोजक महेंद्र माली, बालोपासना प्रमुख बलवंत, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव प्रजापत, जसवंत माली, विशेष सदस्य नारायण सिंह, एनएसपी उपाध्यक्ष मानक कुमावत एवं कार्यालय प्रमुख मोतीलाल प्रजापत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed