फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Silver theft of crores rupees in doctors house in Jaipur, 20 feet tunnel was executed

जयपुर में डॉक्टर के घर में करोड़ों रुपये की चांदी की चोरी, 20 फीट की सुरंग बनाकर घटना को दिया गया अंजाम

Sat, 27 Feb 2021 05:54 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 27 Feb 2021 05:54 AM IST
विज्ञापन
Silver theft of crores rupees in doctors house in Jaipur, 20 feet tunnel was executed
Rajasthan Police

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नामी डॉक्टर के घर में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पिंक सिटी जयपुर के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनीत सोनी के घर से बीते बुधवार को चोर करोड़ों रुपए की चांदी चुरा ली।

विज्ञापन


इसके लिए चोरों ने मकान के पास खाली प्लॉट से करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी डाली। इसके बाद बेसमेंट में रखे लोहे के तीन बक्सों में से चांदी की सिल्लियां और जेवर निकालकर उड़ा ले गए। डॉ. सोनी आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहते हैं। डॉ. सोनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


जयपुर के एसीपी रायसिंह बेनीवाल ने शुक्रवार को कहा कि रिपोर्ट में डॉ. सोनी ने बताया कि वे दो दिन पहले ही बेसमेंट में गए थे। वहां उन्हें चांदी के गहने गायब मिले। लोहे के बॉक्स निकालकर देखे, तो वे भी कटे हुए थे। एक बॉक्स के नीचे करीब 2 फीट गहरा सुराख दिखा। इसकी पड़ताल में खुलासा हुआ कि करीब 20 फीट लंबी सुरंग बनाकर चांदी की सिल्लियां चुराई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में केवल जेवरों का जिक्र, डॉ. सोनी ने नहीं बताया वजन
वैशाली नगर के थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि चोरी की एफआईआर में डॉ. सोनी ने चोरी हुई चांदी का वजन और उसकी कीमत के बारे में नही बताया है। जयपुर पुलिस द्वारा की शुरुआती पड़ताल में दावा किया गया कि बेसमेंट में लोहे के तीन बक्सों में कई क्विंटल चांदी थी।

इसके साथ ही बक्सों को जमीन में गाड़ा गया था।और इसके ऊपर से टाइल्स लगाकर पक्का फर्श बना दिया गया था। डॉक्टर और उनकी पत्नी कई वर्षों से अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं।

चोर करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर डॉक्टर के बेसमेंट में पहुंचे
पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में डॉ. सोनी के मकान के ठीक पीछे मकान नंबर डी-135 है। इस घर को बनवारी लाल जांगिड़ के एक व्यक्ति ने 4 जनवरी को करीब 90 लाख रुपये में खरीदा था। इसी मकान में ही वह कमरा था जिसके द्वारा सुंरग बनाकर चोरी की पूरी घटना हुई। 


यहां से फर्श उखाड़ कर करीब चार फीट नीचे सुरंग खोदने का काम शुरू हुआ। चोर करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर डॉक्टर के बेसमेंट में पहुंचे। वहां जमीन में गड़े बक्सों में रखे चांदी के गहने और सिल्लियां चुरा ले गए। इसके बाद मिट्टी डलवाकर सुरंग को बंद कर दिया गया और पहले की तरह ही फर्श पर टाइल्स भी लगवा दी ताकि किसी को पता न चले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed