{"_id":"68c385a89e2da988310c5b1b","slug":"after-5-days-it-will-rain-again-in-rajasthan-but-this-time-the-entire-state-will-not-get-wet-sikar-news-c-1-1-noi1438-3396066-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले पांच दिन मौसम साफ, 17 सितंबर से उदयपुर-कोटा में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले पांच दिन मौसम साफ, 17 सितंबर से उदयपुर-कोटा में बारिश की संभावना
Fri, 12 Sep 2025 08:41 AM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:41 AM IST
सार
Rajasthan Weather Update Today: अगले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 17 और 18 सितंबर को राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान में मानसून अब कमजोर पड़ चुका है। आने वाले 5 दिन राजस्थान में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। 17 सितंबर से राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है लेकिन इस बार पूरे प्रदेश में नहीं बल्कि प्रदेश के कुछ ही इलाकों में बारिश होगी हालांकि ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में 9 सितंबर को बाड़मेर और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज बारिश हुई थी। इसके बाद तीन दिन से राजस्थान में अब कहीं भी बारिश नहीं हुई है, ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि 17 सितंबर से एक बार फिर मानसून एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश के उदयपुर और कोटा संभाग में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अतिरिक्त पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून का प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां भी सामान्य बारिश हो सकती है। वहीं अब मौसम साफ रहने के बीच जहां तापमान में तो बढ़ोतरी हो ही रही है लेकिन भरपूर बारिश की वजह से अभी से ही रात के समय लोगों को ठंडक का एहसास होना शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Balotra News: बुझेगी 24 हजार से अधिक लोगों की प्यास, यहां बनेगा बड़ा जलाशय;15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन
हालांकि मौसम एक्सपर्ट्स का इस मामले में कहना है कि इस समय मानसून एक्टिव होने के चलते सुबह और रात के समय हल्की ठंडक रहती है लेकिन यदि लगातार मौसम साफ रहेगा तो एक बार फिर सुबह और रात के समय तापमान में बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में तापमान की बात करें तो अजमेर में 31.5, जयपुर में 33.6, सीकर में 31.5, कोटा में 33, उदयपुर में 31.3, जोधपुर में 32.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इस महीने अधिकतम तापमान 30 से 38 डिग्री के बीच रहने वाला है।