{"_id":"66c0c934762e1ab5270b4c3b","slug":"aaropi-arrest-sikar-news-c-1-1-noi1348-2006615-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार, चार कारतूस और पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार, चार कारतूस और पिस्तौल बरामद
Sat, 17 Aug 2024 10:01 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:01 PM IST
सार
सीकर जिले की खंडेला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार एवं कारतूस के साथ फोटो अपलोड करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो अपलोड करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खंडेला इलाके के नाहरपुरा तन कोटड़ी निवासी मक्खन लाल पुत्र झूथाराम ने कल हथियार एवं कारतूस के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर अपलोड की थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद खंडेला थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के सामने आने के बाद खंडेला थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालने वाले आरोपी माखनलाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हथियार और कारतूस को अपने घर के बक्से में छिपाने का प्रयास कर रहा था। खंडेला थाना पुलिस ने आरोपी माखनलाल के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अब आरोपी से हथियार की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ करने में जुटी हुई है।