फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar Stolen in temple then ate Prasad absconded with gold and silver umbrellas and cash

Sikar: मंदिर में चोरी की फिर खाया प्रसाद, ताला तोड़ने से पहले मुंह छुपाया, सोने-चांदी के छत्र और नगदी लेकर फरार

Fri, 06 Oct 2023 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 06 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

सीकर जिले के झुंझारजी मंदिर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के छत्र और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के बाद चोर प्रसाद भी खाकर गया। सुबह जब ग्रामीण दर्शन करने के लिए आए तो चोरी का पता चला।

विज्ञापन
Sikar Stolen in temple then ate Prasad absconded with gold and silver umbrellas and cash
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर जिला मुख्यालय स्थित झुंझारजी मंदिर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के छत्र और नगदी चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के बाद चोर प्रसाद भी खाकर गया। सुबह जब ग्रामीण दर्शन करने के लिए आए तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


बता दें कि सदर थाना इलाके के गांव बाडलवास में चोरों ने मंदिर में इस चोरी को अंजाम दिया। पुजारी रामप्रसाद पारीक ने बताया कि वे शहीद श्री अमरचंद पारीक श्री झुंझारजी महाराज मंदिर को बंद करके चले गए। सुबह जब ग्रामीण मंदिर में दर्शन करने के लिए आए तो चोरी की जानकारी मिली। चोर मंदिर के गर्भगृह में लगे करीब सात से आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के छत्र, चांदी के दीपक, गद्दा और करीब 20 से 22 हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में रिकार्ड हुई चोरी की वारदात
पुजारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है, जिसमें एक चोर मुंह पर कपड़ा बांधे मंदिर में आता दिखाई दे रहा है। उसने करीब आधे घंटे में पूरी चोरी को अंजाम दिया। चोर ने चोरी करने के बाद मंदिर के गर्भगृह के पास बैठकर प्रसाद भी खाया।

इस दौरान उसका चेहरा भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। इसके बाद पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी की फुटेज देखने पर पता चलता है कि चोर ने ताला तोड़ने के पहले मुंह पर कपड़ा लगाया। इसके बाद सरिए की मदद से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed