{"_id":"64c0e052ee1651bb580ca6e5","slug":"sikar-seeing-poor-children-getting-wet-went-to-school-and-gifted-150-umbrellas-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: भीगते गरीब बच्चों को देख पसीजा दिल, स्कूल जाकर 150 छतरियां गिफ्ट की, दाल-बाटी भी खिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: भीगते गरीब बच्चों को देख पसीजा दिल, स्कूल जाकर 150 छतरियां गिफ्ट की, दाल-बाटी भी खिलाई
Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:30 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर में गरीब बच्चों को बारिश में भीगते देखकर महिला का दिल पसीज गया। उसने सीकर के रींगस में एक सरकारी स्कूल जाकर वहां बच्चों के बीच 150 छतरियां बांटी। उन्हें दाल-बाटी-चूरमा भी खिलाया
विज्ञापन
सीकर में बच्चों को छतरियां बांटी गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के दौरान सरकारी स्कूल में पढ़ने जा रहे बच्चों को भीगते देखकर सीकर जिले के रींगस कस्बे में एक महिला का दिल ऐसा पसीजा कि उसने स्कूल में सभी बच्चों को 150 छतरियां गिफ्ट कर दी। इतना ही नहीं सभी बच्चों को स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजन दाल-बाटी और चूरमा की दावत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि अगर जरूरतमंद को कुछ देने की या दान करने की मन में इच्छा हो, तो किसी भी बहाने से दान किया जा सकता है। ऐसा ही एक मिसाल सीकर जिले के रींगस कस्बे की प्रकाशी देवी ने पेश की। उन्होंने सरकारी स्कूल के बच्चों को बरसात में भीगते देखा और अगले दिन तेज धूप में अपने बैग को सिर पर रखकर स्कूल जाते देखा। उन्होंने इन बच्चों के लिए कुछ करने का सोचा। इसी बात से मन में ठानकर प्रकाशी देवी ने बच्चों के लिए 150 छतरियों की व्यवस्था कर उन्हें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बींसावाली में वितरित किया।
विज्ञापन
बच्चे भी छतरी पाकर बेहद खुश
प्रकाशी देवी के भाई फौजी सरदार सिंह बधाला ने बताया कि बहन के मन में हमेशा ही कुछ अलग तरीके से परोपकार की इच्छा रहती है। इसके चलते उसने सरकारी विद्यालय के 150 छात्र-छात्राओं में छाते वितरित किए हैं। उनके लिए स्वादिष्ट दाल-बाटी-चूरमा बनवाकर खाने की व्यवस्था भी की थी। विद्यालय के बच्चे छतरी पाकर बेहद खुश हुए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निष्ठा शर्मा ने भामाशाह महिला और उनके परिजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।