फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar Police arrested five thousand prize crook with his associates the accused was absconding for a year

Sikar: पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने साथियों सहित पकड़ा, साल भर से फरार था आरोपी

Sat, 06 May 2023 10:45 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 May 2023 10:45 PM IST
सार

सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 26 मार्च को सुभाष कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे लड़कों ने लाठी, बसरिया और लोहे के पाइप से मारपीट कर मोबाइल को नीचे गिरा कर उसका थैला छीन लिया

विज्ञापन
Sikar Police arrested five thousand prize crook with his associates the accused was absconding for a year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीकर के डीएसपी टीम और नीम का थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश संजय उर्फ टोनी खटीक को गैंग के चार बदमाशों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की 26 मार्च को सुभाष कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे लड़कों ने लाठी, बसरिया और लोहे के पाइप से मारपीट कर मोबाइल को नीचे गिरा कर उसका थैला छीन लिया और वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि थैले में सामान के साथ नगद रुपए भी रखे थे। 

विज्ञापन

थैले में सामान के साथ थे नकद रुपए
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बदमाश संजय उर्फ टोनी को गैंग के चार सदस्यों सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि टोनी एक साल से फरार था और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed