फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News Thieves raid Balaji and Shani temple in Ganeshwar theft for the fourth time in three years

Sikar News: गणेश्वर में बालाजी और शनि मंदिर में चोरों ने बोला धावा, तीन साल में चौथी बार चोरी

Thu, 22 Jun 2023 10:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 10:31 PM IST
सार

राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गांव गणेश्वर आगरी में स्थित मेरादाला बालाजी मंदिर व उसके पास में बने शनि मंदिर में चोरों ने दानपात्र चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Sikar News Thieves raid Balaji and Shani temple in Ganeshwar theft for the fourth time in three years
बालाजी और शनि मंदिर में चोरों ने बोला धावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गांव गणेश्वर आगरी में स्थित मेरादाला बालाजी मंदिर और उसके पास में बने शनि मंदिर में चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। वहां लगे दानपात्र को लोहे के सरिये से तोड़ दिया और उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। उसके बाद चोर मंदिर के पीछे वाले गेट से निकलकर पास में बने शनि मंदिर के दानपात्र को उखाड़ लिया और उसमें भी नगदी पर से हाथ साफ कर लिया।

विज्ञापन


शनि मंदिर के दानपात्र को उखाड़ कर मंदिर के पीछे फेंक गए। चोरों ने करीब पांच मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना का तब पता चला, जब श्रद्धालु सुबह मंदिर की पूजा अर्चना करने के लिए आए, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। ग्रामीण कमलेश सैनी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद जब मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आये थे, तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला। तब व्यक्ति दुर्गा प्रसाद ने ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने देखा, तो मंदिर का दानपात्र और शनि मंदिर का दानपात्र टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन


दो नकाबपोश चोर मंदिर के अंदर आए...
इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला कैमरे में दो नकाबपोश चोर मंदिर के अंदर आये और पांच मिनट में दोनों दानपात्र की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सदर थाना एसआई विक्रम सिंह मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बार हो चुकी चोरी की घटना...
बालाजी मंदिर में इससे पहले चार बार चोरी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन साल में चार बार चोरी की घटना हुई है। तीन बार तो मंदिर में दान के रुपयों पर रात को चोरों ने हाथ साफ किया। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और आज फिर चौथी बार चोरी की घटना हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed