फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Army Jawan Dies During Swimming Practice, Cremated with Full Military Honours

Sikar News: स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mon, 11 May 2026 07:59 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 07:59 PM IST
सार

सीकर के जवान अनिल शर्मा का रायवाला कैंट में स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से निधन हो गया। जवान की अचानक मौत से रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Sikar News: Army Jawan Dies During Swimming Practice, Cremated with Full Military Honours
सैन्य सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अनिल शर्मा का स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से निधन हो गया। रविवार को उनके गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय अनिल शर्मा पुत्र रतनलाल भारतीय सेना के टेक्निकल डिपार्टमेंट में तैनात थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के रायवाला कैंट में थी, जहां स्विमिंग प्रैक्टिस चल रही थी। शनिवार को अनिल भी इस अभ्यास में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने दो बार डेप्थ डाइव लगाई और दोनों बार सुरक्षित बाहर आ गए लेकिन तीसरी बार पानी में कूदने के बाद वे काफी देर तक बाहर नहीं आए। जब साथी जवानों ने तलाश की तो वे अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सेना की ओर से परिजनों को दी गई। इसके बाद परिवार के सदस्य रायवाला पहुंचे और सेना की टीम के साथ पार्थिव देह को गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: सोशल मीडिया पर व्यूज बढ़ाने के लिए बना फर्जी ड्रग सप्लायर, पुलिस ने खोली हकीकत, अब हवालात में


रविवार को रोहलसाबसर से रामसीसर गांव तक करीब 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

अनिल शर्मा वर्ष 2020 में भारतीय सेना की 95 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में भी अपनी सेवाएं दी थीं। बाद में उनकी पोस्टिंग रायवाला कैंट में की गई थी।

मृतक जवान के पिता रतनलाल किसान हैं। परिवार में दो बहनें और एक छोटा भाई है। अनिल अपने पीछे पत्नी और एक साल के बेटे अंश को छोड़ गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान बेटे अंश को पिता की पार्थिव देह के पास रोता देख माहौल भावुक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed