{"_id":"651836d174a63638290848f8","slug":"sikar-news-abu-road-marble-pillars-will-be-installed-at-290-places-from-ayodhya-to-rameshwaram-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: अयोध्या से रामेश्वरम तक 290 स्थानों पर लगेंगे आबूरोड में बने मार्बल स्तंभ, चेकपोस्ट पर हुआ अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: अयोध्या से रामेश्वरम तक 290 स्थानों पर लगेंगे आबूरोड में बने मार्बल स्तंभ, चेकपोस्ट पर हुआ अभिनंदन
Sat, 30 Sep 2023 08:25 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:25 PM IST
सार
अयोध्या में अशोक सिंघल फाउंडेशन व एम-2 के फाउंडेशन की ओर से अयोध्या से रामेश्वरम तक 290 श्रीराम स्तंभ लगाए जाने हैं। सभी स्तम्भ सीकर जिले में आबूरोड के मावल रीको ग्रोथ सेंटर फेज-2 स्थित त्रिवेदी कॉर्प इकाई में तैयार हो रहे हैं। आबूरोड क्षेत्र के 20 कारीगर इन स्तंभों को बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
आबूरोड में बने मार्बल स्तंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के साथ ही अयोध्या से रामेश्वरम तक भगवान राम के गुजरने वाले स्थानों पर श्रीराम स्तम्भ लगाए जाएंगे। इन श्रीराम स्तम्भों को तैयार करने का काम आबूरोड के मावल रीको ग्रोथ सेंटर स्थित त्रिवेदी कॉर्प माबर्ल इकाई में किया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के बीस कार्य इन स्तम्भों को अंतिम रूप देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
इकाई के प्रबंधक पवन यादव के अनुसार, अयोध्या से रामेश्वरम तक कुल 290 स्थानों पर अशोक सिंघल फाउंडेशन व एम-2 के फाउंडेशन की ओर से श्री राम स्तम्भ लगाए जाने हैं। इन स्तम्भों को बनाने का पूरा कार्य इकाई में ही हो रहा है। 90 प्रतिशत कार्य पूरी तरह ऑटोमेटिक मशीनों से व 10 प्रतिशत कार्य आबूरोड क्षेत्र के 20 कारीगर कर रहे हैं। चुनार सैंडस्टोन से करीब 4.5 मीटर लम्बा व 12.5 टन वजनी इस स्तम्भ का कार्य करना इकाई के सभी कार्मिकों के लिए गौरव की बात है। स्तंभ पर कलाकृतियों के साथ वाल्मीकि रामायण के श्लोक, उनका हिंदी, संस्कृत व अंग्रेजी समेत चार भाषाओं में अनुवाद, स्थान का नाम, संदर्भ, भौगोलिक स्थिति व स्थान का महत्व अंकित होगा। यह पूरा कार्य छह माह में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने किया अभिनंदन
शहर के पुराना चेक पोस्ट क्षेत्र पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि 15 गुणा 3 के यह स्तंभ आबूरोड में मावल ग्रोथ सेंटर स्थित त्रिवेणी कॉर्प्स में बनाए जा रहे हैं। अयोध्या में रामेश्वरम मार्ग पर चिन्हित स्थनों पर विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर 290 स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। राम अवतार शर्मा ने 40 वर्षों तक शोध करके 290 स्थानों को चिन्हित किया है, जिसकी देखरेख एवम पूर्ण खर्चा अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से हो रहा है।
विज्ञापन
इन स्तंभों पर रामायण के श्लोक, प्रभु श्री राम से जुड़े प्रसंग एवम कहानियां ओर उनके अर्थ भी दर्ज किए जाएंगे। शनिवार को पहला स्तंभ लेकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान भाजपाइयों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया, वरिष्ठ भाजपाई मनीष परसाई, नगर मंडल महामंत्री गणेश आचार्य, दिनेश सेन, मण्ड़ल उपाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, युवामोर्चा महामंत्री धर्मेंद्र शाक्य, जिगर आचार्य, तपेश सेन, सूर्यप्रताप सिंह, अमृत माली, अंकितशाह, राजेन्द्र बाकिलवाल, मदन कोली, महेंद्र सिंह, अजय पाल सिंह और स्वयं उपाध्याय मौजूद रहे।