{"_id":"64c66060156f5399e30dcc27","slug":"sikar-due-to-the-negligence-of-the-electricity-department-a-child-of-lisadia-died-due-to-electrocution-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: करंट लगने से बच्चे की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप; ग्रामीणों में भारी आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: करंट लगने से बच्चे की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप; ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Sun, 30 Jul 2023 07:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीकर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीकर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:19 PM IST
सार
सीकर के लिसाडिया गांव में करंट की चपेट में आने बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा पिता के साथ खेत में खाद डालते समय एलटी लाइन की चपेट में आ गया। घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने भारी रोष जताया।
विज्ञापन
धरने पर बैठ विरोध जताते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले के लिसाडिया ग्राम पंचायत की पकौड़ी ढाणी में 12 साल के बच्चे की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना को लेकर बिजली निगम की लापरवाही का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चार घंटे तक अजीतगढ़ उपजिला अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा, बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता हंसराज मीणा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया। ग्रामीणों ने मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना वापस ले लिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पकौड़ी ढाणी लिसाडिया निवासी अभिषेक स्वामी (12) पिता के साथ खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान टूटे हुई एलटी लाइन के चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को उसके परिजन अजीतगढ़ अस्पताल में लेकर गए, जहां डॅाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने दोषी बिजली कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच गांव के लोग मृतक के परिवार के सदस्य को सरकार नौकरी और विद्युत लाइनों को सही करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने में कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, कामरेड ओम प्रकाश यादव, किसान मोर्चा के श्याम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन