{"_id":"687257456a0bfddc0c06a414","slug":"sikar-criminals-uprooted-an-atm-on-jaipur-road-and-looted-rs-32-lakh-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: जयपुर रोड पर बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर की 32 लाख की लूट, लग्जरी गाड़ी में आए थे 5 हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: जयपुर रोड पर बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर की 32 लाख की लूट, लग्जरी गाड़ी में आए थे 5 हमलावर
Sat, 12 Jul 2025 06:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 12 Jul 2025 06:08 PM IST
सार
Sikar: पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जिसने पहले से ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर शहर के जयपुर रोड पर सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पूनिया वाइंस के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को उखाड़ कर ले गए। इस एटीएम में करीब 32 लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चार से पांच की संख्या में थे और एक लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस सहित पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वारदात रात करीब 3 बजे हुई, और पूरी घटना एटीएम के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। साथ ही एटीएम इंचार्ज और बैंक के अन्य अधिकारी भी सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जिसने पहले से ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस तरीके से एटीएम को उखाड़ा गया और उसे वाहन में लादकर ले जाया गया, उससे साफ है कि बदमाश इस तरह की घटनाओं के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे।
विज्ञापन
पढ़ें: जिलास्तर का 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के दो मामलों में था फरार
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सीकर जिले के अजीतगढ़ और खाटूश्यामजी इलाके में भी ऐसी ही एटीएम लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले को भी उसी गैंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं और जिले के बाहर भी सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।