{"_id":"62da2865caf26e4d8e4534b2","slug":"shocking-revelations-are-being-made-about-pak-infiltrator-rizwan-ashraf-arrested-in-rajasthan-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nupur Sharma: कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा है रिजवान, पाक में तोड़ी थी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nupur Sharma: कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा है रिजवान, पाक में तोड़ी थी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति
Fri, 22 Jul 2022 08:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:48 PM IST
सार
जांच एजेंसियों की नजर आने वाले उसके हर मैसेज पर रखी जा रही है, जो पाक से सटे सीमा इलाके से भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस कर भारत में घुसपैठ करने के प्रयास में गिरफ्तार हुआ 24 वर्षीय रिजवान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इमरान सरकार को घेरने वाले कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा हुूआ है। साथ ही पाकिस्तान के लाहौर में अगस्त 2021 में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल जा चुका है। श्रीगंगानगर में आईबी, बीएसएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस उसके लोकल कनेक्शन को तलाश रही हैं।
एडीजी (सिक्योरिटी) एस. सेंगाथिर ने बताया कि 16 जुलाई की रात श्रीगंगानगर से सटे हिंदूमलकोट सीमा के पास से पकड़ा गया रिजवान की लोकल स्तर पर मदद के बगैर साजिश रचना संभव नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़े होने की बात स्वीकार की है।
नुपुर की हत्या करने की कबूली बात
रिजवान को बीएसएफ ने हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से पकड़ा था। वह भारत में घुसने का प्रयास कर कर रहा था। खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में घुसपैठिए ने नुपुर शर्मा की हत्या करने की बात कबूली थी। पहले उसने अपने घर मंडी बहाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। उसके बाद वह साहिवाल होते हुए जिले की हिंदूमलकोट सीमा पहुंचा। भारत में घुसने के प्रयास के दौरान खखां चेक पोस्ट के पास बीएसएफ ने उसे धर दबोचा।