फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shiv soldiers showed black flags to Parivartan Sankalp Yatra in Sirohi

Sirohi: शिव सैनिकों ने परिवर्तन संकल्प यात्रा को दिखाए काले झंडे; भाजपा पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Mon, 11 Sep 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

शिव सैनिकों ने सिरोही के सरूपगंज टोल नाके पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारों के साथ शिवसेना तथा बालासाहेब ठाकरे के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

विज्ञापन
Shiv soldiers showed black flags to Parivartan Sankalp Yatra in Sirohi
काले झंडे दिखाते शिव सैनिक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के रविवार देर शाम सिरोही जाते समय सरूपगंज टोल नाका पर शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पर आमजन के साथ वादाखिलाफी और विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया गया।

विज्ञापन


परिवर्तन संकल्प यात्रा के सरूपगंज टोल नाका पहुंचने से पूर्व यूपी राज्य प्रमुख जनार्दन शर्मा, जिला प्रमुख रमेश रावल, आबूरोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल, तहसील प्रमुख नरेश लोधी, स्वरूपगंज प्रखंड प्रमुख नरेंद्रसिंह, रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव, पिंडवाड़ा युवा सेवा सतीश प्रजापत, महेश रावल, जीतू रावल, पंकज मकवाना, गोविंद हीरागर, मनोज प्रजापत, देवजी रावल, दीपक रावल एवं ईश्वर रावल आदि यहां पहुंच गए। जैसे ही यात्रा टोलनाका से गुजरी शिव सैनिकों ने काले झंडे दिखाकर इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गत चुनाव के समय सांसद देवजी पटेल ने आदर्श सोसाइटी के निवेशकों को गुमराह कर वोट तो हासिल किए थे। मगर उनके द्वारा आदर्श सोसाइटी में जमा धन राशि लौटाने को लेकर जो वादा किया गया था उसे पूरा करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे आदर्श सोसाइटी निवेशकों में भाजपा के प्रति आक्रोश व्याप्त है। भाजपा एक भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। सरूपगंज एवं आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लोग रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिजों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बारिश में अधिकांश अंडरब्रिज से आवाजाही करना मुश्किल होता है। लोगों की सुनने वाला कोई  इसलिए यह प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान वंदेमातरम एवं भारत माता के जयकारों के साथ शिवसेना तथा बालासाहेब ठाकरे के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में ही दी थी यात्रा का विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
इस मामले में शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल के मुख्य अतिथ्य में पिंडवाड़ा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। उसमें भाजपा पर लोगों को गुमराह कर वोट लेने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि अब सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की परिवर्तन यात्रा का विरोध करने की चेतावनी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed